तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू भी हुए कोरोना संक्रमित, लोगों से की खास अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: times now news
तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में बताया है कि उनकी कोविड-19 की जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर घोषणा कर बताया कि उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं और सभी जरूरी एहतियात बरतने के बावजूद वह संक्रमित हो गए। इसके आगे अभिनेता ने अपने पोस्ट में कहा कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों अपनी कोरोना जांच करा लें।
