Road Accident में हुई 2 टीवी एक्ट्रेस की मौत, शूटिंग से लौट रही थीं घर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: getty image
बुधवार देर शाम को साउथ TV इंडस्ट्री से एक दुखद घटना सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार एक्सिडेंट में TV एक्ट्रेस अनुषा रेड्डी और भार्गवी की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों एक्ट्रेसेज़ हैदराबाद में शूटिंग कर रही थी. शूट पूरा करने के बाद जब दोनों कार से घर लौट रही थी तभी अचानक उनकी कार के आगे गलत साइड से ट्रक आ गया. कार अनियंत्रित हो गई और सीधा जाकर पेड़ से टकरा गई.
