तेलंगाना के सिद्दीपेट में लोगों ने बनवाया सोनू सूद का मंदिर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के डुब्बा टांडा गांव के लोगों ने अधिकारियों की मदद से सोनू सूद के सम्मान में एक मंदिर बनाया है। इस मंदिर में सोनू सूद की एक मूर्ति भी लगाई गई है। मंदिर को रविवार 20 दिसंबर को खोला गया है। इसमें स्थानीय लोगों ने सोनू सूद की मूर्ति की आरती भी उतारी है। पूजा के दौरान स्थानीय महिलाओं ने ट्रडिशनल ड्रेस पहनकर लोकगीत भी गाए।
