'प्रतिज्ञा' के 'ठाकुर सज्जन सिंह' ने कहा दुनिया को अलविदा, ऑर्गन फेलियर के कारण निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम जो कि अपने दमदार किरदार सज्जन सिंह ठाकुर के लिए जाने जाते थे उनका बीती शाम निधन हो गया है। बता दें, एक्टर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले कर घर-घर में पहचान बनाने वाले अनुपम श्याम ने 63 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
