'थला' अजीत कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Kerala Kamudi
तमिल सुपरस्टार 'थला' अजीत कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का शुक्रवार सुबह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्य पीएस मणि ने यह जानकारी दी। पी सुब्रमण्यम पिछले 4 साल से अधिक समय से पैरालिसिस और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 88 साल थी। अंतिम संस्कार चेन्नई के बेसेंट नगर श्मशान में होगा। फैंस और हस्तियों ने संवेदनाएं प्रकट की।