अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' के 48 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अजय देवगन की 'रनवे 34' का टीज़र इंस्टाग्राम पर शेयर करके सलमान ने लिखा, "मेरी कोई फिल्म ईद पर रिलीज़ नहीं होगी, तो मैंने अपने भाई अजय देवगन से रिक्वेस्ट की अगर वह ईद पर अपनी फिल्म लाएं। हमें ईदी देने के लिए। चलो इस ईद हम सब सेलिब्रेट करेंगे और देखेंगे रनवे 34।" फिल्म 29 अप्रैल 2022 को आएगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, कैरी मिनाटी, बोमन ईरानी और आकांक्षा सिंह दिखेंगे।
