फिल्म देख रहे दर्शकों ने थिएटर में फोड़े पटाखे, सलमान ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social media
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ दर्शक उनकी ताजा रिलीज फिल्म 'अंतिम' देखते वक्त सिनेमाघर के अंदर पटाखे फोड़ रहे हैं। उन्होंने सिनेमाघरों से जुड़े लोगों से भी दर्शकों को अंदर पटाखे ले जाने की अनुमति नहीं दिये जाने के लिए कहा और उन्हें अंदर भेजने से पहले उनकी अच्छी तरह से चेंकिंग करने की गुजारिश की है।
