x

सोफे पर पड़ा मिला कन्नड़ अभिनेता सुरेंद्र बंटवाल का शव, शरीर पर धारदार हथियार के निशान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता सुरेंद्र बंटवाल का शव उनके घर के सोफे पर मिला है। मृत शरीर को देखकर हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल बुधवार को सुरेंद्र का शव उनके बंटवाल, कर्नाटक स्थित अपार्टमेंट में पाया गया। उनके शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान थे। जिसे देख अदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।