9 भागों में बनीं 'द फैमिली मैन 2' का ट्रेलर जारी, सीरीज़ 4 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
अमेज़न प्राइम वीडियो ने मनोज वाजपेयी की 'द फैमिली मैन 2' सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ किया। 'द फैमिली मैन 2' अब 4 जून 2021 को रिलीज़ होगी। 2 मिनट 49 सेकेंड के ट्रेलर में दिखा कि मनोज का सामना आंतकवादी संगठन का हिस्सा बनीं सामंथा अक्किनेनी से होगा। इसमें प्रियमणि, शारिब हाशमी, सीमा विश्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सन्नी हिंदुजा, श्रेया धन्वन्तरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा, महक ठाकुर भी दिखेंगे।
