x

द फैमिली मैन की रिलीज़िंग टली, किसी विवाद से बचने के लिए रीशूट होंगे कई सीन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: indian express

द फैमिली मैन का दूसरा सीजन फरवरी 2021 में रिलीज़ होना था लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। दरअसल, तांडव सीरीज के सीन से शुरू हुए विवाद के बाद द फैमिली मैन के मेकर्स किसी विवाद से बचने के लिए कुछ सीन रीशूट करेंगे। मेकर्स ने टीम के विभिन्न डिपार्टमेंट को सीरीज दिखाई और उनके नजरिये में जो सीन भी आपत्तिजनक लगे उसे रीशूट करने का सुझाव रखा।