2019 में प्रमाणित होकर भी 'आधार' नहीं हुई रिलीज़, अब यूआईडीएआई ने 28 कट लगाने की मांग की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: kc movie review
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने हिंदी फिल्म 'आधार' के कुछ डायलॉग पर आपत्ति जताई है और इसमें 28 संशोधन सुझाए हैं। फिल्म के निर्देशक सुमन घोष ने रविवार को ये जानकारी दी। 'मुक्काबाज' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह फिल्म 'आधार' में नजर आएंगे। आधार नंबर जारी करने वाली सरकारी एजेंसी यूआईडीएआई के अधिकारियों ने जियो स्टूडियो से संपर्क कर जनवरी में फिल्म दिखाने को कहा था।
