अगले साल वैलेंटाइन वीक पर भी रिलीज नहीं होगी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
'लाल सिंह चड्ढा' का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। पिछले दिनों खबर थी कि यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन वीक पर आएगी, लेकिन अब यह तय समय पर रिलीज नहीं होगी। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज फिर टल गई है। अब यह अगले साल के मध्य तक रिलीज की जाएगी। अब वैलेंटाइन वीक पर कोई दूसरी बड़े बैनर की फिल्म रिलीज होगी।