नुसरत भरूचा की हॉरर फिल्म 'छोरी' का पहला मोशन पोस्टर जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नुसरत भरूचा की हॉरर फिल्म 'छोरी' का पहला मोशन पोस्टर जारी हुआ। नुसरत ने कैप्शन में लिखा, "डर का एक नया चेहरा हमें डराने आ रहा है। 'छोरी' नवंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।" यह फिल्म पॉपुलर मराठी फिल्म 'लापाछापी' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में नुसरत भरूचा के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। यह नुसरत भरूचा की पहली हॉरर मूवी है और इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल फुरिया ने किया है। भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
