फिल्म '83' का पहला गाना 'लहरा दो' रिलीज़, दिखा जीत का जज्बा और देशभक्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
रणवीर सिंह की फिल्म '83' का पहला गाना 'लहरा दो' आज रिलीज़ हुआ। 'लहरा दो' जीत के जज्बे और देशभक्ति के इमोशन को दर्शा रहा है। वीडियो में पूरी टीम की कड़ी मेहनत साफ देखने को मिल रही है। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और गीतकार कौसर मुनीर हैं। फिल्म 24 दिसंबर को आएगी। बता दें फिल्म साल 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है।
