रिलीज़ हुआ 'ट्रिपलिंग 3' का ट्रेलर', 21 अक्टूबर 2022 से Zee5 पर होगी स्ट्रीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
ट्रिपलिंग के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। जिसमें तीन भाई-बहन परिवार को टूटने से बचाने की हर कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रिपलिंग के तीसरे सीजन में सुमित व्यास, मानवी गगरू और अमोल पाराशर फिर से साथ नजर आने वाले हैं। ये तीनों फिर से भाई-बहन चंदन, चंचल और चितवन की भूमिका निभाते दिखेंगे। ट्रिपलिंग सीजन 3 को आप 21 अक्टूबर 2022 से Zee5 पर देख सकते हैं।
