'द ग्रेट इंडियन मर्डर' का ट्रेलर रिलीज़, 4 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की वेब सीरीज़ 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। विजय मौर्या और पुनीत शर्मा द्वारा लिखित सीरीज़ में प्रतीक गांधी और ऋचा चड्ढा के अलावा आशुतोष राणा, रघुबीर यादव, शारिब हाशमी, अमेय वाघ, जतिन गोस्वामी, शशांक अरोरा, पाओली डैम आदि कलाकार भी दिखेंगे। इससे अजय देवगन भी बतौर निर्माता जुड़े हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस सीरीज़ में सस्पेंस और थ्रिल का तड़का दिखेगा।
