जल्द ही बंद होने वाला है द कपिल शर्मा शो, मेकर्स ने बताई वजह
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोनी टीवी पर आने वाला कपिल शर्मा शो जल्द बंद होने वाला है। दरअसल मेकर्स ने फैसला इसलिए लिया है कि अभी कोरोनाकाल चल रहा है और ऐसे में शो में ऑडियंस को नहीं बुलाया जा सकता। साथ ही देश के शहरों में अभी भी थिएटर बंद है, तो स्टार्स भी शो में प्रमोशन के लिए नहीं आ सकते। लेकिन मेकर्स ने ये भी कहा कि जब हालात पहले जैसे हो जाएंगे, तो शो दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा।
