'द कपिल शर्मा शो' की वापसी, 21 अगस्त को प्रसारित होगा पहला एपिसोड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: sonyliv
पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर से टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है। कपिल शर्मा का ये शो सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 12' को रिप्लेस करेगा। यानी कि ऑडियंस इसका पहला एपिसोड 21 अगस्त को देख पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं 'द कपिल शर्मा शो' के पहले गेस्ट अक्षय कुमार होंगे, लेकिन पहले एपिसोड में अक्षय नहीं बल्कि अजय देवगन नजर आएंगे।
