116 करोड़ की कमाई कर 'द कश्मीर फाइल्स' ने 'दंगल' को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
'द कश्मीर फाइल्स' रोज कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही है। 8वें दिन इसने 19 करोड़ का बिजनेस कर आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया। दंगल ने 8वें दिन साढ़े 18 करोड़ की कमाई की थी। 12 करोड़ में बनी द कश्मीर फाइल्स 116 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इसके सामने अक्षय कुमार की बच्चन पांडे पहले दिन सिर्फ सवा 13 करोड़ का बिजनेस कर पाई।
