21वें दिन 300 करोड़ के पार पहुंची 'द कश्मीर फाइल्स'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के 21 दिनों बाद विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं बात करें अगर भारत की तो, 'द कश्मीर फाइल्स' भारत में अब तक की सबसे बड़े ग्रॉसर में से एक के रूप में उभरकर आ रही है। फिल्म ने 21 दिनों में 237.22 करोड़ रुपये की कमाई की।
