'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी गई 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मिली। उनकी सुरक्षा में करीब पांच सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे। प्रवास और पूरे भारत में यात्रा के दौरान सीआरपीएफ द्वारा उनकी सुरक्षा की जाएगी। दरअसल, विवेक ने 32 साल पहले कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर जब से ये फिल्म बनाई है, तब से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। फिल्म पीड़ितों के इंटरव्यू के आधार पर बनी है।
