'द कश्मीर फाइल्स' की लाइन प्रोड्यूसर ने की सुसाइड, अनुपम ने शेयर किया लास्ट मैसेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने बीते 30 जून, 2021 को अपने ही घर में आत्महत्या की। अनुपम खेर को सराहना के निधन की खबर मिली तो वो बिल्कुल हैरान हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर सराहना के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट और उनका आखिरी मैसेज शेयर किया। अनुपम ने बताया कि सराहना ने उन्हें ये मैसेज अपने निधन से कुछ दिन पहले ही भेजा था।
