26 जनवरी को रिलीज़ होगी द कश्मीर फाइल्स, दिखाई जाएगी कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की कहानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अनुपम खेर ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज़ डेट का ऐलान किया। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों पर आधारित विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 2022 में रिपब्लिक डे पर रिलीज़ होगी। अनुपम ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में जम्मू-कश्मीर का नक्शा दिख रहा है। पोस्टर में पंच लाइन लिखी है- 'न्याय का अधिकार'। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर भी दिखेंगे।
