बुडापेस्ट में शूट होगा 'ब्रह्मास्त्र' का आखिरी शेड्यूल, अगस्त के बाद शूटिंग के लिए वहां आएगी टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
अयान मुखर्जी निर्देशित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' का आखिरी शेड्यूल बुडापेस्ट में शूट होगा। फिल्म की स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स वैक्सीनेटेड होने के बाद ही हंगरी जाएंगे। टीम अगस्त के बाद वहां जाने की प्लानिंग कर रही है। बता दें शूटिंग 2018 में शुरू हो गई थी। लेकिन इसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ नागार्जुन और मौनी रॉय भी दिखेंगे।
