'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' का ट्रेलर रिलीज़, प्रियंका चोपड़ा की दिखी बस एक झलक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा भी हैं लेकिन इसके लिए आपको ट्रेलर बहुत ध्यान से देखना होगा, उनकी झलक आपकी पलक झपकते ही आपसे मिस हो सकती है। प्रियंका चोपड़ा की टीम ने उनके इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी शोर हाल के दिनों में मचाया था लेकिन ट्रेलर देखकर यही लगता है कि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा होगा।
