दीपिका के जन्मदिन पर 'पठान' से एक्ट्रेस का नया लुक हुआ रिवील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर यशराज फिल्म्स ने 'पठान' से एक्ट्रेस का नया लुक साझा किया। शाहरुख खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पोस्टर में दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार नज़र आ रहा है। कैमरे के सामने दीपिका बंदूक थामे दिख रही हैं। बता दें, 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है।
