नर्स और उसके पति ने की थी सोनम कपूर के घर चोरी, हुआ खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री सोनम कपूर के घर से 2.41 करोड़ रुपये की ज्वैलरी व नकदी चुराने के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री के घर से चोरी वहां काम करने वाली नर्स ने अपने पति के साथ मिलकर की। सोनम की ददिया सास ने तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दी थी। चोरी की गई नकदी और गहने अभी बरामद नहीं हुए।
