"भगवे के लिए 'बेशरम रंग' शब्द से है आपत्ति, फिल्म से नहीं": रामदास अठावले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pune mirror
फिल्म 'पठान' का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी कहा कि, "गाने में भगवा रंग के लिए 'बेशरम रंग' शब्द का इस्तेमाल करने के अलावा हमें 'पठान' से कोई दिक्कत नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "गौतम बुद्ध भगवा कपड़े पहनते थे। इसलिए यह बौद्ध धर्म का अपमान है। अगर बेशरम शब्द नहीं हटाया गया तो हमारी पार्टी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।"
