सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान का फोन जब्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
हाल ही में सलमान ख़ान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान मुंबई एयरपोर्ट में अंदर एंट्री करते दिख रहे थे। इस दौरान सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र सीआईएसएफ का एक जवान सलमान को एयरपोर्ट एक अंदर जाने से रोक रहा था और उनकी चेकिंग कर रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद जवान की काफी तारीफ हुई थी। लोग वीडियो शेयर कर जवान की जमकर तारीफ कर रहे थे ।
