अक्षय स्टारर 'बच्चन पांडे' का दमदार ट्रेलर आउट, 18 मार्च को रिलीज़ होगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर आज सामने आया। खुद अक्षय ने ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और कृति सेनन हैं। ट्रेलर में अक्षय बैड बॉय अवतार में गैंगस्टर का रोल प्ले करते दिखे। बच्चन पांडे का 3 मिनट 41 सेकंड का ट्रेलर काफी प्रोमिसिंग है। फैंस को ये ट्रेलर काफी भा रहा है।
