'अन्नियन' की रीमेक को लेकर भिड़े ओरिजनल के निर्माता और निर्देशक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्देशक शंकर तमिल फिल्म 'अन्नियन' का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह को चुना। मूल फिल्म में विक्रम ने ये रोल किया था। निर्माता आस्कर रविचंद्रन ने कहा कि शंकर उनकी अनुमति के बिना फिल्म का रीमेक नहीं बना सकते। आस्कर का तर्क है कि वो फिल्म के निर्माता हैं। आस्कर को भेजे पत्र में शंकर ने हिंदी रीमेक में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से मना किया।
