फिल्म 'हेरा फेरी 3' की स्क्रिप्ट हुई लॉक्ड, जल्द होगा अधिकारिक ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट बनेगा। फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'हेरा फेरी 3' की स्क्रिप्ट लॉक कर ली गई है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां दूसरा पार्ट खत्म हुआ था। जल्द अधिकारिक ऐलान किया जाएगा। आइडिया सिर्फ 'हेरा फेरी 3' का नहीं है। कई और 'हेरा फेरी' बनाई जाएंगी और हम इसी को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं।
