इस महीने के अंत तक आ सकता है वेब सीरीज 'इल्लीगल' का दूसरा सीजन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
वूट सलेक्ट की लोकप्रिय कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज 'इल्लीगल' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और पिछले काफी समय से इसका दूसरा सीजन चर्चा में है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद जब 'इल्लीगल 2' पर काम शुरू हुआ, तभी से इसे लेकर दर्शकों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। इसका टीजर भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। अब खबर है कि 'इल्लीगल 2' जल्द ही दर्शकों के सामने आ सकती है।