फिल्म 'राधे' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' रिलीज़, मेक्सिकन पेंटर फ्रीडा काहलो से प्रभावित है जैकलीन का लुक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
सलमान खान, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' 30 अप्रैल को रिलीज़ हुआ। रिलीज़ होते ही गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा। गाने में सलमान के साथ जैकलीन हैं। मेकर्स ने गाने में जैकलीन को अलग दिखाने के लिए उन्हें मेक्सिकन पेंटर फ्रीडा काहलो की तरह तैयार किया है। डिजाइनर एशले रेबेलो ने जैकलीन का लुक शेयर किया।
