बनेगा आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल, जून के बाद शुरू हो सकती है शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल बनेगा। यह जानकारी राज शांडिल्य ने दी। एक इंटरव्यू में राज ने बताया कि- 'ड्रीम गर्ल 2' अभी लिखी जा रही है। फिल्म के सीक्वल का बैकड्रॉप भी मथुरा और वृंदावन रहेगा। बकौल राज, इस बार आयुष्मान का प्रोफेशन अलग रहेगा। इस फिल्म को हम बतौर सीक्वल और फ्रेंचाइजी डेवलप कर रहे हैं। फिल्म में नुसरत भरुचा और अन्नू कपूर भी दिखेंगे।
