बुरी तरह उजड़ गया फिल्म 'मैदान' का सेट, निर्माता बोनी कपूर बोले- सोचूं तो रो दूंगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
'मैदान' का सेट अब तीसरी बार बनाया जा रहा है। बोनी कपूर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "पिछले साल लॉकडाउन की वजह से हमें सेट को अलग-थलग करना पड़ा था। अगर लॉकडाउन ना हुआ होता तो फिल्म की शूटिंग कब की पूरी हो चुकी होती। कोरोना ने सब खराब कर दिया।" उन्होंने कहा, "मैं अब सेट देखना भी नहीं चाहता। अगर मैं इस बारे में सोचूंगा तो नुकसान की कीमत सोच कर रो दूंगा।"