बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन टुनटुन की कहानी है दर्दनाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिनेमा की दुनिया में बेहद कम फीमेल कॉमेडियन रही हैं। उन्हीं में से एक थी बॉलीवुड दुनिया के बेहतरीन और पहली महिला कॉमेडियन टुनटुन। 40 से 70 के दशक तक टुनटुन ने बतौर कॉमेडियन खूब नाम और शौहरत कमाई थी। टुनटुन की आज बर्थ एनिवर्सरी है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि टुनटुन का असली नाम उमा देवी खत्री था। टुनटुन का जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था।
