79 साल के हुए सदी के महानायक, 5 दशकों में 200 से ज्यादा फिल्में कीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 79 साल के हुए। 11 अक्टूबर 1942 को जन्में अमिताभ ने लगातार 12 फ्लॉप फिल्में दीं। 'सात हिन्दुस्तानी' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले बिग बी भारी भरकम आवाज के चलते ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्ट हुए। उन्होंने अभिनय, अनुशासन और कड़ी मेहनत की बदौलत इंडस्ट्री में विशेष पहचान बनाई। पिछले पांच दशकों में उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्में की हैं।
