अक्षय और टाइगर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का टीजर जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का टीजर आज जारी हुआ। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। टीजर को शेयर करके टाइगर ने लिखा- डबल एक्शन, डबल धमाका। बड़े मियां तैयार हो। तो खिलाड़ियों की तरह दिखाइए हीरोपंती? बड़े मियां छोटे मियां अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। बड़े मियां छोटे मियां नाम से वाशु भगनानी निर्मित फिल्म पहले 1998 में आई थी, जो कॉमेडी फिल्म थी।
