जल्द आएगा क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन, टीजर जारी, फिर से छाए पंकज त्रिपाठी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
पंकज त्रिपाठी जल्द ही माधव मिश्रा के किरदार में वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन लेकर आने वाले हैं। आज जारी हुए टीजर वीडियो में, माधव मिश्रा अपने पुराने मजाकिया अंदाज में वकालत करते दिख रहे हैं। टीजर में दिखता है कि माधव अपने जीवन के सबसे कठिन केस को लड़ने को तैयार है। रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित, "क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच" डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
