न्यूटन के निर्देशक की फिल्म शेरनी का ट्रेलर जारी, दिखा विद्या बालन का दमदार अभिनय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
फिल्म 'शेरनी' का ट्रेलर जारी हुआ। फिल्म में विद्या बालन, शरत सक्सेना, नीरज कबी, ब्रजेंद्र काला, विजय राज, इला अरुण, मुकुल चड्ढा आदि कलाकार हैं। न्यूटन के निर्देशक अमित मासुरकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। कथा-पटकथा आस्था टिकू ने लिखी। अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म 18 जून को आएगी। फिल्म के जरिए अरसे बाद जानवर और इंसान के संघर्ष की कहानी बिना ग्लैमर के हिंदी सिनेमा में दिखेगी।
