थिएटर आर्टिस्ट सुदीप्तो चटर्जी रेप केस में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोलकाता के जाने-माने थिएटर एक्टर, डायरेक्टर और लेखक सुदीप्तो चटर्जी की रेप के आरोपों में गिरफ्तारी हुई। सुदीप्तो पर उनके ही थिएटर ग्रुप की छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था। छात्रा का आरोप है कि चटर्जी ने उसके साथ कई मौकों पर दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया, जब थिएटर ग्रुप से जुड़ी छात्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर आपबीती जगजाहिर की। आरोपी फिल्मकार ने भी अपराध कबूला।
