28 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है अक्षय की ये अभिनेत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
31 साल पहले साल 1991 में अक्षय की शुरूआती फिल्म 'सौगंध' में दिखने वाली अभिनेत्री शांतिप्रिया अब फिल्म 'सरोजनी' के जरिए करीब 28 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल के अलावा तेलुगू में आएगी। शांतिप्रिया को 1994 में फिल्म 'इक्के पे इक्का' में आखिरी बार देखा गया था। पहली भारतीय महिला राज्यपाल रहीं सरोजिनी नायडू की भूमिका के लिए शांतिप्रिया तैयारी कर रही हैं।
