दोबारा रिलीज़ होगी महेश बाबू की ये फिल्म, इस बार कुछ नया होगा अंदाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
महेश बाबू अभिनीत पुरी जगन्नाथ निर्देशित फिल्म पोकिरी को अगले महीने फिर से रिलीज़ किया जाएगा। ये महेश बाबू के करियर की सबसे यादगार फिल्म मानी जाती है। जिसने उन्हें रातों-रात तेलुगू सिनेमा का बड़ा सितारा बना दिया था। फिल्म का नया फोर के एचडी संस्करण तैयार किया गया है। फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी इन दिनों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चल रही है।
