सही खरीददार नहीं मिल रहा, दीपिका की इस फिल्म को अब ओटीटी पर किया जाएगा रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
चर्चा है कि दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की शकुन बत्रा के निर्देशन में अरसे से बन रही अनाम फिल्म अब सीधे ओटीटी पर रिलीज़ हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। ये वही फिल्म है जिसकी शूटिंग कोरोना संक्रमण काल में गोवा में लंबे समय तक चलती रही थी। जिससे बाद दीपिका को एनसीबी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना पड़ा था।
