थलापति विजय की ये सेल्फी बनी साल की सर्वाधिक रिट्वीट की गई सेल्फी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
थलापति विजय की फरवरी 2020 में ट्विटर पर साझा की गई एक सेल्फी ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। विजय की नेवेली के सेट से साझा की गई एक सेल्फी टि्वटर पर सबसे ज्यादा रिट्वीट की सेल्फी बन गई है। सेल्फी को अब तक एक लाख 58 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। वहीं, इस सेल्फी को तीन लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।
