अलग-अलग पहलुओं पर जांच के लिए सुशांत सुसाइड केस में तीन टीमें गठित; रिया से होगी फिर पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने तीन टीमें गठित की। एक टीम नेपोटिज्म पर जांच करेगी। दूसरी सुशांत के करीबियों, परिवार के सदस्यों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी। तीसरी टीम सुशांत के डिप्रेशन के कारण जांचेगी। रिया से फिर पूछताछ होगी। वो सुशांत की 3 में से 2 कंपनियों में पार्टनर थीं। दोनों एक-दूसरे को 2013 से जानते थे। बकौल रिया, सुशांत का सितंबर से डिप्रेशन का इलाज जारी था।
