इंडियन सुपर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में टाइगर-दिशा की धांसू परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने इंडियन सुपर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार परफॉरमेंस दी। गोल्डन कलर के ग्लिटरी ऑउटफिट्स में दोनों गजब लग रहे थे। जहां टाइगर शर्टलेस दिखे वहीं दिशा पाटनी गोल्डन जंपसूट में थीं। दोनों की परफॉरमेंस के फोटो और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। इंडियन सुपर लीग भारत में होने वाला फुटबॉल टूर्नामेंट है। ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी केरल के कोच्ची में रखी गई थी।
