शर्टलेस होकर बर्फबारी के बीच सड़क पर खड़े दिखे टाइगर, 'गणपत' की शूटिंग में है व्यस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
'गणपत' की शूटिंग कर रहे टाइगर ने कुछ फोटोज शेयर कीं। जिनमें उनके साथ जैकी भगनानी दिखे। टाइगर ने लिखा, "मेरे बॉसमैन उर्फ प्रोड्यूसर साब उर्फ ब्रो के साथ मस्ती करते हुए।" फोटोज में टाइगर शर्टलेस होकर जैकी के साथ बर्फबारी के बीच सड़क पर पोज देते दिखे। विकास बहल निर्देशित फिल्म में कृति सेनन भी दिखेंगी। फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट कर रहा है। फिल्म क्रिसमस 2022 में आएगी।
