सिंगिंग में हाथ आजमाने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ, दिखाई डेब्यू सॉन्ग की झलक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी बेहतरीन अदाकारी, जबरदस्त एक्शन और डांस से तो पहले ही दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। अब जल्द ही वह सिंगिंग में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने पहले गाने 'अनबिलीवेबल' की पहली झलक अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है। इस गाने के बोल तो नहीं सुनाई दे रहे लेकिन टाइगर की आवाज की झलक जरूर पता चल रही है।